पंचायत समिति के 154 दुकानदारोंं को नपा करेगी दुकानों की जगह अलाट

नपा की बैठक में किया प्रास्ताव पारित


नगरपालिका कार्यालय कनीना में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी नगर पार्षदो ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका के चेयरमैन सतीश जेलदार ने की। बैठक में पंचायत समिति की सभी 154 दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि कनीना में लघु सचिवालय व न्यायालय भवन निर्माण को लेकर दुकादारों को बेघर नहीं किया जायेगा बल्कि नपा की ओर से उचित जगह देकर सरकार से मंजूरी मिलने के बाद कॉंपलेक्स तैयार कर उन्हेें दुकानें अलाट की जायेगीं।
करीब दो घंटे चली इस बैठक में अधिकांश समय तक मंथन करने के बाद सभी पार्षदों ने दुकानदारों को राहत देने का फैसला लिया गया। दुकानदार पिछले समय से अपनी रोटी-रोजी चला रहे हैं। वे प्रभावित होते हैं तो उन्हें दूसरी जगह दुकानों की जगह अलाट की जायेगी। बैठक में वाईस चेयरमैन अशोक कुमार, सचिव नवीन पांडेय, लेखाकार मनोज कुमार, नगर पार्षद संतोष देवी, मा. दलीप सिंह, रीना देवी, संतोष, मंजू देवी, अरुणा कोशिक, मनीष यादव, राजेंद्र सिंह, मा. दलीप सिंह, मुकेश गर्ग, प्रहलाद राय हाजिर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *