मगरमच्छ पर बैठकर नदी पार कर गया मुर्गा, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

जानवरों के कई वीडियो सोशल मीडिया में आए दिन वायरल होते रहते हैं। लोग भी उसका लुफ्त उठाते हैं। मगरमच्छ और मुर्गा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो डरावना भी है। जी हां, एक मुर्गा मगरमच्छ की शरीर पर बैठकर नदी को पार कर गया। इस सफर का अंत काफी डरावना था, लेकिन उसकी जान बच गई।

10 सेकंड के इस वीडियो में एक मुर्गा को नदी पार करने के प्रयास में एक मगरमच्छ के सिर पर आराम से बैठे देखा जाता है। जैसे ही मुर्गा नदी के किनारे पर पहुंचता है तो वह जमीन पर आने के लिए कूदता है। ठीक इसी दौरान मगरमच्छ अपना विशाल मुंह खोलकर उसे पकड़ने की कोशिश करता है। हालांकि मगरमच्छ इसमें सफल नहीं हो पाता है।

आपको भी यह वीडियो देखना चाहिए, जिसे  आईपीएस अधिकारी दिपांशु काबरा ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडिया का कैप्शन दिया है, ”2020 से 2021… फिर 2021 की शुरुआत…. बस ऐसी.”

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने लिखा, ‘मुर्गा बोला अरे बाबा बच गया रे, नहीं तो आज चिकन तन्दूर बन गया होता।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जाको राखे साइंया, मार सके ना कोई।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *