रसूलपुर में हुये आपसी झगड़े में 7 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज

  कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर में हुये आपसी झगड़े में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला अंजु की ओर से पुलिस थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि उनके आपसी बंटवारे का प्लाट है जिस पर औमप्रकाश ने कब्जा किया हुआ है। खाली करने के नाम पर झगड़ा करता है। महिला व उसका पति खेत से लौट रहे थे तो औमप्रकाश, ललीता, मनोज, रोहताश, कृष्ण, आशीश व अमन ने मारपीट की। पुलिस ने उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *