दिव्य अमृत का झरना हमारे अंदर है-आओ मिलकर अमृत का पान करे कार्यक्रम 4 अप्रैल को

हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में ध्यान-साधना सत्संग का कार्यक्रम ‘‘दिव्य अमृत का झरना हमारे अंदर है-आओ मिलकर अमृत का पान करे’’ 4 अप्रैल रविवार प्रातः 7 बजे सेक्टर-1 सोलहराही श्याम बाबा के मंदिर परिसर पर किया जा रहा है। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि भाजपा के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह यादव मुख्यातिथि की गरिमा बढ़ायेंगे। भारत विकास परिषद के नये प्रधान रमेश सचदेवा व भाजपा नेत्री दीपा भारद्वाज विशिष्टातिथि की गरिमा बढ़ायेंगे। अपना मन सफाई की ओर टीम के यतीश सिंहल व उनके साथियों का व पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव को विशेष यप से सम्मानित किया जायेगा। श्री श्याम दिवाना मंडल के नवनीत सोनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर भक्ति गीतों पर नृत्य का आनंद दिलायेंगे। कार्यक्रम में लाफ्टर थेरेवी व एक्युप्रेशर चिकित्सा का अभ्यास किया जायेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *