जीएल शर्मा बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिम्मेदारी के साथ कद बढ़ा

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में अपना संगठन विस्तार करते हुए वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जीएल शर्मा की इस बड़ी और अहम जिम्मेदारी को अपनी कर्तव्यनिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच जीएल शर्मा ने उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सहप्रभारी अनुराधा, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ संगठन के तमाम नेताओं का नई जिम्मेदारी के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे साथ ही पार्टी  के विस्तार की हर संभव कोशिश जारी रखेंगे। पार्टी की नीतियों और विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जो भी केंद्र व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का दिशानिर्देश होगा उसके अनुसार आगे की गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जैसे कुशल मार्गदर्शक के नेतृत्व में कार्य करने का मौका मिलेगा। श्री धनखड़  के पास संगठन का खासा अनुभव है और निश्चित ही उनके अनुभव का लाभ प्रदेश में पार्टी को मिल रहा है और आगे भी यह मिलता रहेगा। उन्हें धनखड़ जी के नेतृत्व में कार्य करने के अनुभव का लाभ होगा।  उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी आपदा की घड़ी चुनौतीपूर्ण है लेकिन इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भी जरूरतमंद लोगों की लगातार सेवा की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बीमारी से पीड़ित,  गरीब, असहाय लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। यह मदद आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। इसी तरह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के लोगों को साथ लेकर मदद का यह सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *