ममता बनर्जी आज लेंगी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देश में अब तक 16 महिला बनी हैं सीएम

देश में अब तक 13 राज्यों असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, और पश्चिम बंगाल में 16 महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। ममता बनर्जी कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।  इन महिला मुख्यमंत्रियों में सुचेता कृपलानी, नंदिनी सत्पति , शशिकला काकोदर, अनवारा तैमूर, वीएन जानकी रामचंद्रन, जे जयललिता, मायावती, राजिंदर कौर भट्टल, राबड़ी देवी, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, उमा भारती, वसुंधरा राजे, ममता बनर्जी, आनंदीबेन पटेल और महबूबा मुफ़्ती शामिल हैं। इनमें से चार मुख्यमंत्री स अक्षर से हैं जिनमें सुचेता कृपलानी, शशिकला काकोदर,  सुषमा स्वराज  और शीला दीक्षित शामिल हैं।  इनमें से 11 के नाम में अंग्रेजी का टी अक्षर शामिल है। इनमें से चार मुख्यमंत्री जनवरी महीने में पैदा हुई  जिनमें शशिकला काकोदर, मायावती, राबड़ी  देवी और ममता बनर्जी शामिल हैं।  इनमें से दो मुख्यमंत्री 24 तारीख को पैदा हुई जिनमें अनवारा तैमूर और जयललिता शामिल हैं। वर्ष 1959 में तीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उमा भारती और महबूबा मुफ़्ती पैदा हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *