जयमाल के लिए इंतजार करते रह गया दूल्हा, परिजनों के साथ अपने घर लौट गई दुल्हन

अपनी हरकतों के चलते कई बार दूल्हा और उनके परिवार वालों को शर्मिंदा होना पड़ जाता है। इसका नतीजा यह है कि बिना दुल्हन के ही बारात को वापस घर लौटना पड़ता है। जयमाल से लेकर सात फेरों तक पहुंचते-पहुंचते शादी कैंसिल हो जाती हैं। लड़के वालों की तरफ से की गई गलतियों को देखते हुए ज्यादातर रिश्ता दुल्हन बनी लड़कियां तोड़ देती हैं। इसी तरह का एक मामला यूपी के कन्नौज जिले से सामने आया है, जहां दुल्हन ने सिर्फ इस बात को लेकर शादी से इनकार कर दिया कि उसकी ससुराल से मंगलसूत्र ही नहीं आया। इसकी खबर पाते ही दुल्हन भड़क गई और शादी से इंकार कर दिया। फेरों पर भी पंडित जी दुल्हन और दूल्हे का इंतजार करते रहे। हालांकि काफी मान मनोव्वल का दौर चला, लेकिन वह किसी कीमत पर तैयार नहीं हुई। अंत में बिना फेरे लिए ही दुल्हन अपने परिजनों के साथ वापस अपने घर लौट गई।

सौरिख नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुनील कुमार गुप्ता के पुत्र सचिन गुप्ता की शादी फर्रुखाबाद के जलालाबाद से तय हुई थी। लॉकडाउन के चलते लड़की पक्ष के लोग अपनी पुत्री और परिजनों को लेकर शनिवार शाम वर पक्ष के घर आ गए। देर रात शादी की रस्में शुरू होने से पहले लड़की के लिए चढ़ावे में मंगलसूत्र न होने की जब बात सामने आई तो बात बिगड़ने लगी। इसी बीच लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। मामला बिगड़ता देख नगर के सभ्रांत लोगों ने बीच में आकर शादी करवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग बिना शादी किए अपने घर वापस लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *