हरियाणा भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी देने का सिलसिला जारी

 हरियाणा में जिला स्तर पर भाजपा ने प्रभारी नियुक्त किए, अरविंद यादव रोहतक, संदीप जोशी रेवाड़ी, मनीष मित्तल भिवानी संभालेंगे


  भाजपा प्रदेश हाईकमान ने जिला स्तर पर संगठन को हर लिहाज से मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले में संगठनात्मक प्रभारी नियुक्त किए हैं। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की तरफ जारी की गई सूची की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव को रोहतक जिले का प्रभारी बनाया गया है।  अरविंद यादव इससे पहले पिछले लोकसभा चुनाव में भी रोहतक संसदीय क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। रोहतक उनकी पुरानी राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्याक्ष मनीष ग्रोवर को हिसार, प्रदेश सचिव समय भाटी को मेवात, मनीष मित्तल, भिवानी,  विधायक दीपक मंगला, गुरुग्राम, मुकेश गौड युवा आयोग चेयरमैन, जीदं, पूर्व प्रभारी महेश चौहान, झज्जर, धूमन सिंह किरमिच, यमुनानगर, वेदफूल आर्य, कैथल, कमल यादव, दादरी, दीपक शर्मा, करनाल, विजयपाल आहलुवालिया, महेंद्रगढ., मेहरचंद गहलोत, कुरुक्षेत्र, संदीप जोशी, रेवाड़ी, संजय शर्मा प्रवक्ता, पंचकूला, अमरपाल राणा, सिरसा, जवाहर सैनी को पानीपत का प्रभारी बनाया गया। इसी तरह  जगदीश चोपड़ा, फतेहाबाद, घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक अंबाला, भगवानदास कबीरपंथी, सोनीपत, दिनेश घिलौड़ को पलवल एवं सत्यप्रकाश जरावता को फरीदाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *