बंगाल में 3 भाजपा विधायक गिरफ्तार, चुनाव बाद भी टीएमसी से जारी है जंग

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार को भाजपा के तीन विधायकों को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। हालांकि, बाद में तीनों को छोड़ भी दिया गया। दरअसल, उत्तरी बंगाल में भाजपा विधायक शंकर घोष, आनंदमय बर्मन और शिखा चट्टोपाध्याय राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ते कोरोना संक्रमण और उससे हो रही मौतें को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिलीगुड़ी के सफदर हासमी चौक पर तीनों विधायक कुछ कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान वे सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे थे।

तृणमूल के वरिष्ठ नेता गौतम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन विधायकों ने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात किया है, क्योंकि लॉकडाउन जैसे समय में उन्होंने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। उन्होंने कहा, ”लोगों को बीजेपी नेताओं का असली चेहरा देखना चाहिए। ये वायरस के प्रसार को लेकर कम परेशान हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *