रेवाड़ी में कोरोना से जुड़ी बड़ी खबर

 विराट में मरीजों का इलाज करते हुए कोरोना का शिकार बन गए डॉ. एमएल व्यास


रेवाड़ी शहर में कोरोना मरीजों के सबसे बड़ें सेंटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. विराट अस्पताल में मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. एमएल व्यास भी इस वायरस की चपेट में आकर सोमवार को चल बसे। 60 साल से ज्यादा उम्र के डॉ. व्यास बहुत ही नामी डॉक्टर थे। विराट अस्पताल की कमान उनके पास ही थी। वे प्रतिदिन 50 से ज्यादा कोरोना मरीजों को देख रहे थे। इस घटना ने एक बार फिर बता दिया है कि इस वायरस को किसी भी सूरत में हलके लेने का मतलब अपनी जिंदगी को दांव पर लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *