भाजपा कार्यकारिणी के गठन के बाद महिलामोर्चा की प्रदेशस्तरीय बैठक आयोजित

वर्चुअल बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा


   भाजपा की नई कार्यकारिणी गठन के बाद मंगलवार को महिला मोर्चा की पहली वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेशभर की महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने की। इस बैठक में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रभारी संतोष यादव मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थिति रही। उन्होंने बैठक में शामिल प्रदेश व जिला स्तरीय महिलामोर्चा की पदाधिकारियों से औपचारिक परिचय किया। बाद में पार्टी संगठन की मजबूती व केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित मे जारी कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पंहुचाने की रूपरेखा तैयार की। उन्होने सरकार योजनाओ पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने प्रत्येक जिला जिलाध्यक्ष से कोविड 19 के समय किये जा रहे राहत बचाव कार्य की समीक्षा कर चुनौतियों पर विचार विमर्श किया ओर सुझाव पर विस्तृत चर्चा भी की। सभी जिला अध्यक्षों से चर्चा के बाद सुमित्रा चौहान ने प्रदेश महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों से भी प्रदेश स्तरीय सुझाव लिये और उन सकारात्मक सुझावों पर संगठन के साथ चर्चा कर उन पर कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत मे संतोष यादव ने महिला पदाधिकारियों में नई ऊर्जा कर संचार कर निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *