अपना भारत मोर्चा ने मोक्ष वाहन किया जनता को समर्पित

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी


रेवाड़ी के सेक्टर एक स्थित सोलह राही  के श्याम मंदिर के प्रांगण में अपना भारत मोर्चा के तत्वावधान में एक मोक्ष वाहन जनता को समर्पित किया गया। अपना भारत मोर्चा की मीनाक्षी अरोड़ा ने एक सादे समारोह में महेन्द्रा बुलेरो वैन की चाबी श्री श्याम दीवाना मण्डल के बिल्लू जी व ज्योति को सौंपी।  रेवाड़ी शहर में पिछले 50 दिनों से कोविड हेल्प लाइन 24×7 का संचालन, चार संस्थाओ रोटरी क्लब ऑफ़ रेवाड़ी मेंन, अपना भारत मोर्चा, जियो गीता एवं श्री श्याम दीवाना मंडल ट्रस्ट (रजी०) द्वारा सयुक्त रूप से किया जा रहा है। इन संस्थाओं द्वारा रेवाड़ी जिले में लोगो की इस समय की सबसे बड़ी जरुरत जैसे आक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, सिलिंडर, फ्लो मीटर, स्पेनर,मास्क, नेबुलाइजर, पी पी ई किट आदि नि:शुल्क मुहैया कराई जा रही है। इन संस्थाओं का सयुंक्त नेतृत्व रोटरी क्लब ऑफ़ रेवाड़ी मेंन के रोटेरियन नवीन अरोडा द्वारा किया जा रहा है।   उन्होंने बताया की यह सेवा पूर्णतय नि:शुल्क है। किसी भी व्यक्ति से कोई चार्ज अथवा सिक्योरिटी नहीं ली जा रही है। उन्होंने बताया की हमारा वितरण कार्यालय श्री श्याम मंदिर, सोलाराही, सेक्टर -1 में है कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी समय हमें 9467462229 ओर 9467462230 नंबर पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकता है। भारत मोर्चा की मिनाक्षी अरोडा ने कहा कि इंसान की अंतिम यात्रा पुरे मान सम्मान के साथ होनी चाहिए जिसका हर इंसान हकदार है। मोक्ष वाहन का संचालन श्री श्याम दीवाना मंडल द्वारा किया जायेगा जोकि पूर्णया निशुल्क होगा।  इस अवसर पर अपना भारत मोर्चा की ओर से महावीर तंवर, देवेंद्र आर्य, सुनील जी, प्रवीण, उपेंद्र सिंह, विकास यादव, रोटरी क्लब की ओर से प्रधान नरेश गुलयानी, सचिव विपिन ढींगरा, नवीन अरोड़ा, प्रदीप नरूला,याद के, सुगन्ध एवं श्री श्याम दीवाना मंडल ट्रस्ट की ओर से नवनीत सोनी, ज्योति वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *