गांधी परिवार के करीबी रहे कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, योग करते समय सिर पर लगी थी चोट

 रणघोष अपडेट. कर्नाटक 

कर्नाटक के मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडिंस का निधन हो गया है। यह जानकारी पारिवारिक सूत्रों द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। 80 वर्ष ऑस्कर फर्नांडिस को जुलाई में घर पर योग करते समय गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मस्तिष्क में एक थक्का हटाने के लिए उनकी एक सर्जरी भी हुई थी। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।बता दें कि ऑस्कर फर्नाडिंस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में की जाती थी। वह यूपीए सरकार के दौरान सड़क परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं। अभी ऑस्कर फर्नाडिंस राज्यसभा के सांसद थे।ऑस्कर फर्नाडिंस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में हुआ था। 1980 में कर्नाटक की उडुप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे। उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए थे। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे।

One thought on “गांधी परिवार के करीबी रहे कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, योग करते समय सिर पर लगी थी चोट

  1. Wow, marvelous weblog structure! How lengthy have you ever been blogging for?
    you made running a blog look easy. The overall glance of your web site is magnificent, let alone the content
    material! You can see similar here dobry sklep

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *