चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित, मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राज्य सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी सूत्रों ने इस बात की जानाकारी दी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हरक सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी रावत को मंत्रिमंडल से हटाने के बारे में राज्यपाल को पत्र लिखा है। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते रावत को प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है। भाजपा के सूत्रों ने कहा कि वह अपने परिवार के कई सदस्यों के लिए टिकट के लिए भी जोर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से रावत के भाजपा नेतृत्व से नाखुश होने की खबरें आ रही हैं और वह दोबारा कांग्रेस में लौटने के लिए कांग्रेस के संपर्क में भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *