आलियावास में फिट इंडिया प्रोग्राम शुरू किया

नेहरू युवा केंद्र की ओर से गांव आलियावास में फिट इंडिया प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नई दिशा युवा मंच के संयोजक व कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के पुत्र निशांत यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर नई दिशा युवा मंच के संयोजक निशांत यादव ने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम युवाओं को खेलों से जोडक़र उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ खेलों व योग के साथ जोडऩे की सराहनीय कवायद है। नेहरु युवा केंद्र इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाने की मुहीम में जुटा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को सक्षम व सशक्त बनाने को लेकर अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। सरकार का मानना है कि जब तक देश-प्रदेश का युवा मजबूत व सक्षम नहीं होगा, वह प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिताएं, सूर्य नमस्कार, योग, प्राणायाम के साथ-साथ अनेकों गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। निशांत यादव ने युवाओं से आह्वान किया वह अपनी उर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। नशाखोरी, जुआ व अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर देश सेवा के लिए स्वयं तत्पर रहे तथा दूसरों को लिए भी इसके लिए प्रेरित करें।  इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रेम यादव एपीएस, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक यतिन कोचर, संदीप कुमार, मोंटी शर्मा, राहुल यादव, योगेश कुमार व योगेश समेत अनेक गणमान्य लोग एवं खिलाड़ी मौजूद थे। मंच संचालन करतार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *