एक साथ दो जंग लड़ रहा है रूस, अब तक 3 लाख 56 हजार लोगों की जा चुकी है जान

रूस इस समय एक साथ दो जंग लड़ रहा है दोनों ही जंग में इसके लोगों की जान जा रही है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से इसके कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है। हालांकि यूक्रेन में मारे गए अपने सैनिकों की जानकारी रूस ने तो नहीं दी है लेकिन यूक्रेन का दावा है कि 11 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए हैं। लेकिन ये इकलौती जंग नहीं है जिसे रूस लड़ रहा है। रूस में कोरोना से बुरा हाल है। रूसी संघीय प्रतिक्रिया केंद्र ने रविवार को कहा कि रूस ने कोविड​​-19 के 79,863 नए मामले दर्ज किए हैं। इसी के साथ रूस में कोरोना मामलों की संख्या कुल मिलाकर 16,941,656 हो गई है। रविवार को कोरोना से 744 लोगों की मौतें हुईं। रूस में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 356,281 हो गई है। शनिवार को, रूस में 89,174 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए थे और 776 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। 155,725 लोग ठीक हुए थे। रूस ने कहा, “बीते दिन में, कोविड​​-19 के 79,863 नए मामलों की पहचान की गई है और 744 लोगों की मौत हुई है।”

पिछले 24 घंटों में कोविड​​-19 के चलते अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 8,242 थी, जो एक दिन पहले की तुलना में 11.3 प्रतिशत कम थी। केंद्र ने कहा, “बीते दिन में, 149,060 लोग ठीक हुए, जो 5 मार्च, 2022 की तुलना में 4.3 प्रतिशत कम है।” कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से, रूस में COVID-19 से कुल 14,567,976 लोगों के ठीक होने की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *