युद्ध के बीच रूस का दावा- चेर्नोबिल में परमाणु ‘डर्टी बम’ बना रहा था यूक्रेन

यूक्रेन पर रूस का हमला अभी भी जारी है। हमले के 10 दिन बाद रूसी ने रविवार को दावा किया कि यूक्रेन प्लूटोनियम आधारित ‘डर्टी बम’ परमाणु हथियार बनाने के करीब पहुंच गया था। रूसी मीडिया ने यह दावा अज्ञात स्रोत के हवाले से किया है। स्रोत ने कोई सबूत नहीं दिया है। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के 10 दिन पूरे हो चुके हैं। पिछले 10 दिनों से चल रही लड़ाई में यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना को रोकने के लिए मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है।

TASS, RIA और इंटरफैक्स समाचार एजेंसियों ने रविवार को रूस में ‘एक निकाय के प्रतिनिधि के हवाले से कहा कि यूक्रेन नष्ट हो चुके चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में परमाणु हथियार विकसित कर रहा था जिसे साल 2000 में बंद कर दिया गया था। दूसरी ओर परमाणु हथियारों को लेकर यूक्रेन कहता रहा है कि सोवियत संघ के टूटने के बाद 1994 में अपने परमाणु हथियार छोड़ने के बाद, परमाणु क्लब में फिर से शामिल होने की उसकी कोई योजना नहीं थी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन का देश का दर्जा खतरे में है। उन्होंने पश्चिमी प्रतिबंधों को रूस के खिलाफ ‘युद्ध की घोषणा’ करार देते हुए कहा कि कब्जे में आए बंदरगाह शहर मारियुपोल में आतंकी घटनाओं की वजह से संघर्षविराम भंग हुआ।  इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया कि शनिवार को रूसी सेना ने मरियुपोल में बमबारी तेज कर दी और वह कीव के उत्तर स्थित चेरनीहीव के रिहायशी इलाकों में शक्तिशाली बम गिरा रही है।

पुतिन ने कहा, ‘जो वे (यूक्रेनी) कर रहे हैं और अगर उसे जारी रखा तो वे यूक्रेन के देश के दर्जे पर सवाल उठाने का आह्वान कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इसके लिए वे पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।’ उन्होंने रूस की अर्थव्यस्था को नुकसान पहुंचाने और उसकी मुद्रा को कमजोर करने के लिए लगाए जा रहे प्रतिबंधों पर पश्चिमी देशों को आड़े हाथ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *