स्वास्थ्य- सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली डॉ. सीमा मित्तल ने स्वीकारा..

 दलालों की मंडी बन गया हमारा प्रोफेशन, इसे बचाने के लिए बड़े फैसले लेने होंगे


आने वाले दिनों में डॉक्टर्स फॉर सोसायटी के सहयोग से  ललिता मैमोरियल अस्पताल में  नार्मल डिलीवरी 5500 रुपए में, अल्ट्रासाउंड 400 रुपए होगा।


रणघोष खास. डॉ. सीमा की कलम से

धरती के भगवान का दर्जा लेकर समाज में अपनी अलग हैसियत रखने वाले डॉक्टर्स   मौजूदा हालात में इलाज के नाम पर अपने पेशे की गरिमा- विश्वास को तार तार करते जा रहे हैं। इंसानियत- मानवता उनके अस्पतालों में दिन- रात दम तोड़ रही है। ऐसे में अब कुछ डॉक्टर्स इस पेशे की पवित्रता को बचाए रखने के लिए बड़ी हिम्मत एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच आ रहे हैं। इन डॉक्टर्स का कहना है कि यह अंतर आत्मा की आवाज है जो लगातार बाहर के कोलाहाल से जूझ रही थी। अब बर्दास्त नहीं होता। कब तक हम झूठी शान ओर दिखावे के नाम पर अपने जमीर के साथ खेलते रहेंगे। मरीजों  के इलाज के नाम पर लूटपाट का यह खेल अब बंद होना चाहिए।

रेवाड़ी शहर में सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में खास पहचान रखने वाली नामी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा मित्तल ने अपने इस पेशे को लेकर जो चेहरा सामने रखा वह ना केवल घिनौना नजर आ रहा था साथ ही आने वाले समय में एक बड़ी चुनौती को भी पेश कर रहा था। डॉ. सीमा मित्तल का कहना है कि अस्पताल शीशे के हो गए ओर डॉक्टर पत्थर के, शायद मंदिर के भगवान से तुलना थी। भावनाएं बिक गयी, तराजू आ गयी बाजार में, दलालों की मंडी बन गया हमारा प्रोफेशन। मरीज हम पे क्या भरोसा करेगा आपस का भरोसा ही टूट गया।

मुझसे वहीं नाराज होगा जिसे खुद पर नाज नहीं होगा

डॉ.सीमा मित्तल का कहना है कि उनके इस कदम से हमारे कुछ डॉक्टर्स को तकलीफ हो सकती है लेकिन किसी ना किसी को इस कड़वे सच को स्वीकार करना ही होगा। मरीज का इलाज के नाम पर अनाप शनाप बिल बनाकर उसे लूटना। यह कब तक चलेगा। एक ना एक दिन हमारा भी तो हिसाब तैयार हो रहा है। मुझे इसकी परवाह नहीं। डॉक्टर्स फॉर सोसायटी एवं ललिता मैमोरियल अस्पताल, बड़ा अस्पताल  आने वाले दिनों में इलाज के नाम पर होने वाली लूट को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत मरीजों से इलाज के नाम पर उतनी ही राशि वहन की जाएगी जो नैतिकता- मानवीय दृष्टिकोण के मापदंड पर खरा उतरेगी। इसके लिए हम सभी बिरादरी के सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर लिखित में संबंधित बीमारी एवं ऑप्रेशन के चार्ज की सूची जारी करेंगे। मोटे तौर पर हमने खाका तैयार कर लिया है। वह इस प्रकार है

 नार्मल डिलीवरी 5500 रुपए में, अल्ट्रासाउंड 400 रुपए में

गर्भवती महिला तथा अन्य महिला रोगियों का अल्ट्रासाउंड 400 रूपये, सामान्य डिलीवरी सामान्य परिस्थिति में 5500/ दवाई सहित व सीसेरियान 10,500 मे किया जायेगा। रक्त बैग 1200 रुपए में तथा रक्त डोनर ना हो तो भी इंतजाम किया जायेगा। गर्भाश्य से सम्बंधित सभी ऑपरेशन 10,000 रूपये मे किये जायेंगे। विशेष परिस्थिति में खर्चा बढ़ सकता है उसके लिए सामाजिक संघठनों क़ो आगे आना होगा। अति गरीब मरीजों क़े लिए निशुल्क सेवा दी जा सकती है यदि संस्था गत सहयोग हमे प्राप्त हो। हमारे सर्जन अन्य ऑपरेशन जैसे  पित की थैली क़े ऑपरेशन /अप्पेएंडीक्स /हरनिआ भी 10.000 तक करेंगे। हम प्रयास करेंगे की कैंसर से प्रभावित मरीजों के उपचार की व्यवस्था हम न्यूनतम दरों पे करा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *