संविधान पढ़ने, समझने व आत्मसात करने का संकल्प दोहराना ही अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि है: हुकम चन्द यादव

भारतीय संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर रेवाड़ी जिला अध्यक्ष हुकम चन्द यादव ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओ के साथ संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को उनकी पुणयतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श लाखो लोगों को शक्ति प्रदान करते है।

हुकम चन्द ने कहा उन्होंने देश को एक पवित्र ग्रंथ संविधान  भेंट किया है  जो सच्चा मार्गदर्शक है। हम  सब संविधान पढ़ने, समझने व आत्मसात करने का संकल्प दोहराएं। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलकर आज  मोदी सरकार दशकों से विकास से वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्यरत है। इस मौके पर जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल, भूपेंद्र गुप्ता ,  अजय पटौदा, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट वंदना पोपली, सत्यदेव यादव,  महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी यादव, जिला सचिव चांदनी चांदना,ऊषा आर्य,रेवाड़ी मंडल महामंत्री संजय चौहान,  रेवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष महेश स्वामी और कैलाश जांगिड़  गढ़ी बोलनी अध्यक्ष राजपाल सरपंच, उमेश शर्मा, गौरव शर्मा, ईश्वर सिंह यादव, पूनम यादव, सुरेश राव, किरण यादव, निशा यादव, सतपाल दहिया, मुकेश कुमार, ओमकार यादव, आईटी सेल के जिला प्रमुख नवीन कुमार शर्मा  के साथ विभिन्न संगठन के अनेक लोगो ने श्रद्धांजलि दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *