ढाई दिन में 800 कार्यकर्ता हिरासत में, देशभर में राजभवनों का घेराव करेगी कांग्रेस

— सुरजेवाला बोले- सब याद रखा जाएगा


रणघोष अपडेट. देशभर से


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए और जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर एक्शन को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को बड़ा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर केन्द्र सरकार के इशारे पर काम करने और पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली पुलिस की तरफ से गुंडागर्दी की जा रही है। यह आपराधिक कृत्य है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका हिसाब देना होगा। सुरजेवाला ने कहा कि हम एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हैं। इसके साथ ही, अनुशानात्मक जांच शुरु की जाए। उन्होंने कहा कि आज सभी कांग्रेस के नेता की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। कल देश के सभी राजभवनों का घेराव किया जाएगा और परसों जिला स्तर पर जोरदार प्रदर्शन होगा। पुलिस एक्शन पर रणदीप सुजरेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि आतंक और अत्याचार का ये नंगा नाच, पूरा देश देख रहा है। मोदी जी, अमित शाह और दिल्ली पुलिस सनद रहे, सब याद रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सीएम,सांसद,पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ नेताओं और महिलाओं पर जुल्म ढाने के बाद, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के मुख्यालय में पुलिस घुसाकर हमला करा दिया। वहीं, इधर, दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटने के आरोप को दिल्ली पुलिस ने खारिज कर दिया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल लॉ एंड आर्डर डीपी हूडा ने कहा कि हमने कल रात कांग्रेस को लिखित रूप में सूचित किया था कि ईडी कार्यालय के आसपास और अकबर रोड पर धारा 144 लागू होने के साथ कोई सभा आयोजित नहीं की जानी चाहिए। जब कुछ कार्यकर्ता आज भी हमारी अपील पर नहीं माने तो हमने उन्हें हिरासत में ले लिया। 2.5 दिनों में करीब 800 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *