श्रीलंका की हालत हुई और गंभीर, देश छोड़ भारत भाग रहे लोग

 रणघोष अपडेट. विश्वभर से


संकटग्रस्त द्वीप गणराज्य से भाग रहे श्रीलंकाई लोगों का भारत में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को दो परिवारों के बच्चों सहित आठ लोग यहां उतरे, जो अपने देश के अमानवीय परिस्तिथियों से त्रस्त थे।इससे पहले, 105 लोग यहां समुद्री मार्ग से देश में आ चुके हैं। बता दें कि श्रीलंका एक गंभीर आर्थिक संकट की चपेट में है, जिसके परिणामस्वरूप आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अत्यधिक बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय मछुआरों ने श्रीलंका से नाव से यात्रा करने के बाद अरिचलमुनाई में फंसे आठ सदस्यों को देखा, जिसके बाद उन्होंने समुद्री पुलिस को सूचित किया।उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बचाया और आगे की पूछताछ के लिए धनुषकोडी लाया, जिसके बाद उन्हें मंडपम शरणार्थी शिविर भेजा जाएगा। 8 व्यक्ति श्रीलंका के जाफना के हैं।यहां पहुंचे श्रीलंकाई लोगों में से एक, लवेंद्रन ने कहा कि उनका गृह देश बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों सहित कई मुद्दों के साथ एक “असहनीय” चरण से गुजर रहा था, जिससे जीवन कठिन हो गया था। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों ने जाफना से यहां तक नाव से यात्रा करने के लिए एक बड़ी राशि जमा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *