ललरिनुनगा जेरेमी ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

रणघोष अपडेट. विश्वभर से 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को रविवार को दूसरा गोल्ड मिला। दूसरा गोल्ड भी वेट लिफ्टिंग में मिला है। भारत के जेरेमी ललरिनुनगा ने पुरुषों के 67 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इक्का लिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को वेट लिफ्टिंग में पहला गोल्ड पाया था। जेरेमी ने 140 किग्रा वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाया।उन्होंने क्लीन एंड जर्क सेगमेंट में कुल 160 किग्रा भार उठाया और कुल 300 किग्रा के साथ खत्म किया, जो एक नया सीडब्ल्यूजी रिकॉर्ड भी है।मीराबाई चानू (स्वर्ण), संकेत सरगर (रजत), विद्यारानी देवी (रजत) और गुरुराज पुजारी (कांस्य) के साथ शनिवार को पोडियम हासिल करने के साथ भारोत्तोलन क्षेत्र से यह भारत का पांचवां पदक था। जेरेमी लालरिनुनगा अपने मोबाइल का वॉलपेपर कई बार बदला है। आमतौर पर उनके दोस्तों या नवीनतम टैटू के साथ उनकी तस्वीर वॉलपेपर पर होती है। लेकिन, इस साल 4 मई से जेरेमी ने वॉलपेपर नहीं बदला है। उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक की तस्वीर लगा रखी है। यानी उनका मकसद शुरू से गोल्ड था। उन्होंने पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में कहा था कि राष्ट्रमंडल खेलों के पदकों का डिज़ाइन जारी किया गया, तो मैंने तुरंत सोशल मीडिया से तस्वीर डाउनलोड कर ली। मैंने स्वर्ण पदक को अपने वॉलपेपर के रूप में सहेजा है। जब मैं सुबह उठता हूं तो यह पहली चीज होती है, और सोने से पहले यह आखिरी चीज होती है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।  वह 2018 में युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। तभी से मिजोरम के आइजोल के 19 वर्षीय इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीदें की जा रही थीं। तमाम चोटों ने उनके करियर की गति को कुछ हद तक रोका था, लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड हाथ में आया है तो यह उनकी जिन्दगी को पटरी पर लाएगा। जेरेमी हमेशा से चमकदार चीजों के प्रशंसक रहे हैं। एक बच्चे के रूप में, आइजोल में पले-बढ़े, उनके पास कुछ ‘खिलौने’ थे जो उन्हें विशेष रूप से पसंद थे। ये पदक उनके पिता लालनीहट्लुआंगा के पदक थे, जिन्होंने सब जूनियर राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीते थे। जेरेमी ने बताया खा कि वे पदक हमारे घर की दीवार पर लगे थे। लेकिन मैं और मेरे भाई हर समय उनके साथ खेलते थे। हम खेल-खेल में एक चैंपियन होने का दावा करते थे। खेलते समय हमने उनका एक पदक भी खो दिया था। बहरहाल, जेरेमी अब अपने खुद के पदक के साथ भारत लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *