हरियाणा में पंचायत चुनाव का ऐलान, पहले चरण में 10 जिलों में मतदान 30 को

रणघोष अपडेट. हरियाणा से

हरियाणा में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता की लागू हो गई है। राज्य में जिला परिषद और ब्लाक समिति के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। सरपंच और पंच के लिए 2 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए आठ अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। आचार संहिता सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगी, शहरी क्षेत्रों में इस चुनाव के कारण आचार संहिता लागम नहीं होगी।
जिला परिषद और ब्‍लाक स‍मिति के लिए मतदान 30 अक्टूबर को, पंच – सरपंच लिए 2 नवंबर को वोटिंग
ये चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में भिवानी , फतेहाबाद , झज्जर , जींद, कैथल, महेंद्रगढ़ , पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिलों में पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए चुनाव होंगे। सभी 10 जिलों के जिला परिषद, पंचायत समितियों और ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता लागू नहीं होगी।
चुनावों में बैलेट बाक्स व ईवीएम दोनों का इस्तेमाल
सभी जिला परिषदों और पंचायत समितियों के रिजल्ट एक साथ घोषित होंगे। दूसरी ओर, पंच और सरपंचों के चुनाव केपरिणाम मतदान के दिन ही शाम को घोषित कर दिए जाएंगे। पहले चरण में 10 जिलों में चुनाव होंगे और दूसरे चरण में शेष जिलों में चुनाव होगा। पंचायत चुनाव में नोटा का ऑप्शन भी रहेगा। चुनाव के लिए 17628 बैलट बाक्स और 35000 ईवीएम की व्यवस्था होगी। चुनाव में करीब करीब करोड़ 20 लाख लोग वोट डालेंगे।

पहले चरण में 10 जिलों में होंगे चुनाव-

1.महेंद्रगढ़
2. फतेहाबाद
3. नूह
4. पानीपत
5. पंचकुला
6. यमुनानगर
7. झज्जर
8. जींद
9. केथल
10.भिवानी

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है –

14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक भरे जाएंगे नामिनेशन।
20 अक्टूबर को नॉमिनेशन की होगी छंटनी,।
21 अक्टूबर को वापस लिए जा सकते नामिनेशन।
30 अक्टूबर को जिला परिषद के लिए वोटिंग।
पंच, सरपंच के लिए 2 नवंबर को वोटिंग होगी।
सरपंच के चुनाव के डायरेक्टर होंगे।
एससी पंच के लिए आठवीं पास जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *