इस साल मिल जाएगा मैट्रो का तोहफा, मुआवजा के लिए सीएम से मिलेंगे: कापड़ीवास

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी


जन जागरण मंच के अध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता मुकेश कापड़ीवास ने कहा कि पिछले कुछ माह से दक्षिण हरियाणा के लिए प्रस्तावित रैपिड मैट्रो रेल परियोजना   को लेकर किए जा रहे प्रयास सार्थक नजर आने लगे हैं। रेवाड़ी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 20 गांवों के किसानों को अभी तक इस परियोजना के तहत अधिग्रहित की गईं जमीन एवं स्ट्रक्चर का मुआवजा नहीं मिला है। इस बारे में जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर से मुलाकात कर इस ज्वंलत मांग को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने इस परियोजना में नए सिरे से रफ्तार लाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार जताया। यहां बता दे कि मुकेश कापड़ीवास पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के भतीजे हैं।  रणधीर सिंह कापड़ीवास भी मुआवजा को लेकर भाजपा के सीनियर पदाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं।

मुकेश कापड़ीवास ने कहा कि गुरुग्राम से रेवाड़ी- बावल शाहजहांपुर तक आने वाली मैट्रो परियोजना को लेकर उनकी राज्य सरकार में अह्म पदों पर बैठे पदाधिकारियों एवं अधिकारियों से लगातार बातचीत चल रही है। मैट्रो सेवा इस क्षेत्र में यातायात सुविधा के लिए वरदान से कम नहीं है। पिछले कुछ दिनों से मैट्रो को लेकर जिस तरह  से तेजी आई है उससे सरकार की साफ सुथरी सोच और नीयत का पता चलता है कि वह कांग्रेस की तरह झूठे वायदे करके आगे नहीं बढ़ती। पिछले डेढ़ दो सालों से किसान अपने मुआवजे को लेकर धरना प्रदर्शन एवं संघर्ष कर रहे हैं। यह अधिकारियों के स्तर पर जानबूझकर बरती जा रही नाकामी है। इस बारे में जल्द ही किसानों के साथ सीएम से मिलकर मुआवजा की प्रक्रिया को जल्द ही अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। अब ओर देरी नहीं होने देंगे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *