बजट 2023 लाइव: पहचान पत्र के लिए पैन कार्ड मान्य होगा

रणघोष अपडेट. देशभर से 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बुधवार को बजट पेश कर रही हैं। केंद्रीय बजट 2023 इस साल बहुत मायने रखता है क्योंकि 2024 के आम चुनाव से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी बजट है। 2019 के बाद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांचवीं बार सालाना बजट पेश कर रही हैं। उनकी घोषणाएं इस तरह हैं-

  • कोरोबार में केवाईसी यानी नो योर कस्टमर को और भी आसान बनाने की घोषणा।
  • नगर निगम अपने बॉन्ड जारी कर सकेंगे। इस तरह यह उनके आय का भी साधन होगा।
  • पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड को भी वित्त मंत्री ने मान्यता देने की घोषणा की है।
  • रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का आवंटन। यानी रेलवे को यह बजट राशि दी जाएगी।
  • अर्बन इन्फ्रा के लिए हर साल 10,000 करोड़ की घोषणा।
  • कर्नाटक में सूखे से निपटने के लिए 5300 करोड़। याद रहे कर्नाटक में अगले चार महीनों में विधानसभा चुनाव है।
  • एकलव्य स्कूल के लिए 38800 शिक्षकों की बहाली होगी।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटन 66% बढ़ा कर 79,000 करोड़ रुपए किया गया।
  • मेडिकल क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • सरकार बड़ी सहकारी समितियों, मत्स्य पालन और डेयरी सहकारी समितियों की स्थापना में सुविधा प्रदान करेगी।
  • साक्षरता बढ़ाने के लिए एनजीओ से मिलकर काम करेगी सरकार।
  • अब मैनहोल में सफाईकर्मी नहीं उतरेंगे।

कृषि स्टार्टअप

  • पीपीपी आधार पर टूरिज्म को बढ़ावा।
  • कृषि स्टार्टअप खोलने के लिए गांवों के युवकों को बढ़ावा।
  • 2200 करोड़ बागबानी के लिए।
  • कपास खेती के लिए पीपीपी मॉडल।
  • मोटे अनाज का भारत विश्व हब बनेगा।
  • 63 लाख कृषि ऋण सोसाइटियों का पंजीकरण।
  • मोटे अनाज के राष्ट्रीय मिलेट संस्थान खोला जाएगा। इसे श्रीअन्न योजना कहा जाएगा।
  • मछुआरों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा।
  • गांवों में कृषि के लिए स्टोरेज यानी भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी। किसान अपनी फसल यहां रखकर लाभ कमाएंगे।
  • मुफ्त अन्न योजना अगले साल तक बढ़ी। 80 करोड़ लोगों को अन्न मिलेगा।
  • वित्त मंत्री निर्मला का बजट भाषण शुरू। अमृतकाल का पहला बजट बताया। अभी सरकार की आर्थिक उपलब्धियां बता रही हैं।
  • पीएम मोदी की अध्यक्षता मे ंहुई कैबिनेट मीटिंग में बजट 2023 को मंजूरी दे दी गई है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे। लेकिन उससे पहले वो कैबिनेट के साथ बजट को मंजूरी देने के लिए बैठक करने जा रहे हैं।
  • वित्त मंत्री निर्मला ने बजट 2023 पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय गईं और फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से औपचारिक मुलाकात कर बजट के बारे में सारी जानकारी दी। अब बजट को कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। वहां इसकी मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद वो जल्द ही वो संसद में बजट पेश करेंगी।
  • केंद्रीय बजट पेश किए जाने से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 81.76 पर पहुंच गया। 
  • शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला और इसका अर्थ ये है कि बजट को लेकर लोगों का रुख पॉजिटिव है। शेयर बाजार 60000 के करीब पहुंचा।
  • बीजेपी ने कहा कि केंद्रीय बजट में घोषित “जन-समर्थक” उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी बुधवार से 12 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर रही है। अभियान का समन्वय बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी कर रहे हैं। यह 12 फरवरी को समाप्त होगा।
  • 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस कम टैक्स दर, जबरदस्त श्रम सुधार, सब्सिडी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी सहित अन्य क्षेत्रों पर रहा है। निर्मला सीतारमण ने कल मंगलवार को इस वित्त वर्ष के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था। जिसमें कोविड महामारी के बाद भारत में आर्थिक सुधार पूरा होने का दावा किया गया है। आने वाले वित्त वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था के 6 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत के दायरे में बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि इस वित्त वर्ष में 7 फीसदी और 2021-22 में 8.7 प्रतिशत की तुलना में यह काफी कम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *