चन्दन का तिलक लगाकर धूमधाम से मनाया होली पर्व

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

दिल्ली रोड स्थित आर पी एस विद्यालय के परिसर में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया कक्षा नर्सरी से पाँचवी तक के विद्यार्थियों ने होली खेले रघुवीरा…, रंग बरसे भीगे चुनरवाली…, बरसाने आयो नन्दलाल….  होली आई….आदि गानों पर नृत्य कर खूब मस्ती की एकदूसरे को चन्दन तिलक लगाकर होली पर्व की बधाई दी। सभी अध्यापिकाओं ने भी बच्चों को चन्दन का तिलक लगाकर होली पर्व की ढेर सारी शुभ कामनाएं दी। अध्यापिकाओं ने होली पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए, बताया कि होली एक लोकप्रिय प्राचीन हिंदू त्योहार है। रंगों का यह त्योहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्राचार्य  विक्रम यादव  ने भी इस पर्व से जुड़े कुछ पौराणिक तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *