सिक्किम: नाथुला दर्रे मे हिमस्खलन, सात लोगों की मौत

सिक्किम के नाथू-ला दर्रे के पास मंगलवार को हुए भीषण हिमस्खलन में एक बच्चे और एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य के बर्फ में दवे होने की आशंका है जताई जा रही है। बचाव और राहत कार्य में लगी भारतीय सेना बयान जारी कर बताया कि मंगलवार की शाम शाम चार बजे तक 23 पर्यटकों को बचा लिया गया है, बचाये गये लोगों में से छह नीचे गहरी घाटी में फंसे हुए थे। बचाए गये लोगों को पास के चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। बचाए गये लोगों के अलाव सात लोगों की मौत भी हो गई है।सेना ने अपने में कहा कि नाथू-ला पास की तरफ जा रहे 20-30 पर्यटकों के साथ ही 5-6 गाड़ियों के  के बर्फ के नीचे फंसने की आशंका है।   सिक्किम की राजधानी गंगटोक को नाथू-ला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग के 15वें माइल पर सुबह के 11 बजकर 10 मिनट के करीब पर हिमस्खलन हुआ। जब यह हिमस्खलन हुआ उस समय इलाके में कम से कम 150 के करीब पर्यटक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *