हौली चाइल्ड पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया गया वैशाखी पर्व एवं अंबेडकर जयंती

IMG_8052होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाडी में आस्था, कृषि और बलिदान का संगम वैशाखी पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीण अंचल की प्रतिकृति पर देशभक्ति के भावपूर्ण नृत्य द्वारा छात्रों ने जलियाँवाला बाग के शहीदों को श्रद्धा पूर्वक नमन किया, तो अपनी लहलहाती फसल को देखकर ख़ुशी से नाचती पंजाबी मुटियारों ने किसान की ख़ुशी का इजहार अलग अंदाज में प्रस्तुत किया। एक छात्र ने सिक्ख धर्म में वैशाखी के महत्व से परिचित कराया एवं दूसरे छात्र ने संविधान निर्माण में डाक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। 

IMG_8028

भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर नृत्य नाटिका के माध्यम से छात्रों ने वीर सैनिको के पराक्रम वीरता और अदम्य साहस के भाव की जीवंत प्रस्तुति दी। इस आयोजन में छात्रों को वैशाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्कूल प्रधानाचार्या विम्मी जौली ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के साथ-साथ धार्मिक-सामाजिक एकता एवं देश हित का सन्देश भी देते है। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Image 2026 07 23 at 7.20.08 PM