ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस ने 72 परिवारों कि लोटाई मुस्कान

पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार हरियाणा पुलिस द्वारा अप्रैल माह में “ऑपरेशन स्माइल” चलाया गया। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री दीपक  सहारन भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन एवम् नेतृत्व में सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों ने “ऑपरेशन स्माइल” के तहत गुम/लापता हुए बच्चों/महिलाओं/व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलवाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटाने का कार्य किया है।

opertation muskan 01.05.23 1 opertation muskan 01.05.23 3

रेवाड़ी पुलिस द्वारा अप्रैल माह में “ऑपरेशन स्माइल” के तहत बिछड़े हुए लोगों को परिजनों से मिलवाने का अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी दीपक  सहारन के दिशा–निर्देशों पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने 30 दिनों में बच्चों 38 सहित 72 बिछड़े हुए लोगों को अपनों से मिलवाया। इनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा अप्रैल माह में चलाए गए इस अभियान को काफी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री दीपक साहरन ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चलाए गए अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा अनेक बच्चों व लापता लोगों को बरामद करके सकुशल उनके परिजनों से मिलवाया गया है। ऑपरेशन स्माइल के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 34 व्यस्कों और 38 बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाया गया। इनमें नाबालिग बच्चे और लड़कियां भी शामिल हैं। बच्चों के परिजनों को भविष्य में सावधानी बरतने का परामर्श देते हुए बच्चों को सौंपा गया। पुलिस ने गुम/लापता हुए लोगों को ढूंढकर दूसरे जिलों, राज्यों से सकुशल बरामद किया और उनके अपनों से मिलवाया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन स्माइल में सामने आया कि ज्यादातर बच्चे परिजनों की डांट से नाराज़ होकर घर से बिना बताए चले गए थे और कुछ बच्चे रास्ता भटककर लापता हो गए थे। जिन्हें पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *