अभिजीत दीपके के आंदोलन के बाद थर-थर कांप रहा पाकिस्तान, गृह मंत्री बोले- कॉकरोच सबकुछ पलट देंगे

नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चले लंबे आंदोलन से शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में चला यह आंदोलन भले ही भारत में अभी खत्म हो गया हो, लेकिन कॉकरोचों के नाम से पाकिस्तान को भी डर लगने लगा है और वह थर-थर कांपने लगा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कॉकरोचों को लेकर अपने यहां आशंका जाहिर की है कि वे कुछ भी कर सकते हैं और सबकुछ पलट देंगे। उन्होंने पाकिस्तान में आर्थिक नाकामी की भी बात स्वीकार की है।

मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान भारी कर्ज में डूबा हुआ है और इससे कोई राहत भी मिलती नहीं दिख रही। अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते हुए नकवी ने कहा कि कर्ज की स्थिति को ठीक करना हमारा कर्तव्य है। पाकिस्तान लंबे समय से बुरे आर्थिक हालात से गुजर रहा है। ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद रहने के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

इसकी वजह से पाकिस्तान में युवाओं की सरकार से नाराजगी बढ़ती जा रही है। नकवी ने इसी वजह से कॉकरोच के विद्रोह की चेतावनी दी और कहा कि हम अपने युवाओं को वह जगह नहीं दे पा रहे हैं, जो वे चाहते हैं। आप उन्हें युवा या फिर कॉकरोच कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन अगर ये कॉकरोच एक साथ आ गए तो वे सबकुछ पलट देंगे।

‘पाकिस्तान का सिस्टम पूरी तरह से ढह गया’

नकवी ने माना कि पाकिस्तान का सिस्टम पूरी तरह से ढह गया है। उन्होंने कहा, ”जिस सिस्टम में हम लोग रहे हैं, वे पूरी तरह से ढह गया है। चाहें हम लोग इस बात को मानें या फिर न मानें। पिछले 70 सालों में हम लोग इस सिस्टम को घसीटने की कोशिश करते रहे हैं।” नकवी ने यह बयान एक कार्यक्रम में दिया, जिसे पाकिस्तान के कई टीवी चैनल्स ने शेयर किया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा, ”यहां के आम बजट को देखें। हमारे पास सिर्फ यही कहने के लिए है कि हमने कितना लोन इस साल लिया है। हमारी ड्यूटी इसे ठीक करने की है, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। हम और ज्यादा कर्ज लेंगे। हर साल हमारा कर्ज बढ़ रहा है।

सीजेआई की टिप्पणी के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी

बता दें कि मोहसिन नकवी ने कॉकरोच शब्द का इस्तेमाल भारत में हुए प्रदर्शन के बाद किया है। भारत की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन हुए। सबसे ज्यादा असर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पड़ा। यहां पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में महीनेभर तक आंदोलन चला और छात्रों ने संसद तक मार्च करने की कोशिश की, जिस दौरान उन पर लाठीचार्ज भी हुआ। हालांकि, भारी दबाव के बाद शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। कॉकरोच जनता पार्टी का गठन सीजेआई सूर्यकांत की कॉकरोच संबंधित टिप्पणी के बाद हुआ। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम का अकाउंट बनाया और देखते ही देखते लाखों लोग उससे जुड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *