Commonwealth Games 2026 Live: भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रीति ने शनिवार को महिलाओं के 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में ये पहला पदक रहा। महिलाओं के 57 किग्रा फाइनल में भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने माइकेला वॉल्श को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत का बॉक्सिंग में ये दूसरा मेडल है। पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल में भारत के प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वेटलिफ्टिंग, जूडो और जैवलिन थ्रो सहित अन्य खेलों में कुल 27 पदक जीते हैं। शनिवार को भारत के 10 बॉक्सर फाइनल में हैं और गोल्ड मेडल दांव पर लगा है। नौवें दिन भारत ने जूडो में दो गोल्ड मेडल जीते थे। अब तक भारतीय दल कुल 7 गोल्ड के साथ 13 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। फाइनल में पहुंचे मुक्केबाज अब अंतिम कदम पूरा करने और अपने शानदार अभियान को कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडल में बदलने की कोशिश करेंगी।
शनिवार को भारत को इन गेम में मिले पदक
प्रीति पवार ने शनिवार को भारत के पदकों की संख्या को बढ़ाया। उन्होंने 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद 57 किग्रा फाइनल में भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने माइकेला वॉल्श को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ट्रिपल जंप में भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।