प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि कुछ छात्रों ने उन्हें और उनकी स्वर्गीय माता को गाली दी थी। लेकिन वह उन्हें माफ कर देना चाहते हैं। उनके इस वीडियो पर अब तक कई सेलेब्स के रिएक्शन आ गए हैं और अब रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार कर चुके सुनील लहरी ने पीएम के सपोर्ट में वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं।
सुनील वीडियो में बोलते हैं, ‘प्रणाम दोस्तों, हमारे माननीय प्रधानमंत्री का कितना बड़ा दिल है। 20 तारीख के आंदोलन में उनके स्वर्गीय माताजी, उन्हें और हमारी सेना लोगों ने कितना भला-बुरा बोला। उसके बावजूद उन्होंने सबको माफ कर दिया। अगर उनकी जगह कोई और होता तो कड़ी से कड़ी सजा देता। ये उनका बड्डपन है। ’
सुनील आगे बोले, ‘इस सिचुएशन में मुझे एक पुरानी कहावत आद आ गई। छमा बड़न को चाहिए, छोटेन को उतपात।का रहिमन हरि को घट्यो, जो भृगु मारी लात।’
आखिर में सुनील बोले, ‘ऐसे प्रधानमंत्री जी को मेरा कोटी कोटी नमन। हम भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले जो दुनिया के लिए टफ मास्टर हैं, लेकिन हमारे लिए और अपने देशवासियों के लिए मोम हैं। हो सकता है कि मेरी ये बात कई लोगों को पसंद ना आए, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। आप लोग खुश रहिए, सुखी रहिए। जय श्रीराम।’
बता दें कि इससे पहले छात्रों के प्रदर्शन पर सुनील ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हाल ही मे परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में कुछ युवा पीढ़ी ने जिस तरह की फ्रसट्रेसन दिखाई है, वह उनके संस्कारों पर उंगली उठाता है।
कुछ दिनों पहले रणबीर के रामायण में राम का किरदार निभाने पर सुनील ने कहा था, इसमें कोई शक नहीं कि रणबीर अच्छे एक्टर हैं। मुझे उनका बॉडी ऑफ वर्क अच्छा लगता है और वह अच्छा ही परफॉर्म करेंगे। लेकिन ऑडियंस उन्हें राम के लुक में एक्सेप्ट करेगी या नहीं, ये सवाल है। मुझे उनके चेहरे पर मासूमियत मिसिंग दिखी।