साउथ अफ्रीका की लीग SA20 का पांचवां सीजन साल 2027 में 17 जनवरी से शुरू होगा और 21 फरवरी तक चलेगा। आगामी सीजन के लिए सात अक्टूबर को ऑक्शन होगा। एसएटी20 की छह फ्रेंचाइजी ने प्री-ऑक्शन रिटेंशन और साइनिंग की पुष्टि कर दी है। डरबन सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स दो ही ऐसी टीमें हैं जिन्होंने ऑक्शन से पहले अपना 19 प्लेयर का स्क्वॉड कंप्लीट कर लिया। चार टीमों में 19 स्लॉट खाली हैं। मिचेल मार्श, जो रूट, फिल साल्ट और सैम करन विदेशी स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मार्श तीन बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलेंगे। वह लीग में डेब्यू करेंगे। मार्श इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट सनराइजर्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स का हिस्सा हैं।
फिर से पार्ल रॉयल्स में जो रूट
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट एक बार फिर पार्ल रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह 2025 में इस फ्रेंचाइजी से खेले थे। दो सीजन में एमआई केप टाउन का हिस्सा रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन अब डरबन सुपर जायंट्स में जोस बटलर के साथ खेलेंगे। उपविजेता प्रिटोरिया कैपिटल्स का फिल साल्ट और मैट शॉर्ट के आने से अपने टॉप ऑर्डर मजबूत हुआ है। साल्ट पहले कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। यह जोड़ी अभी द हंड्रेड में वेल्श फायर के लिए ओपनिंग कर रही है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स केप टाउन चले गए हैं। वह कैपिटल्स के साथ तीन सीजन रहे थे। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर जोबर्ग सुपर किंग्स में चले गए हैं। वह वेस्टइंडीज के साथी अकील होसेन, जेम्स विंस, डोनोवन फरेरा और डियान फॉरेस्टर के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।
ये बड़े खिलाड़ी किए गए रिलीज
जोबर्ग सुपर किंग्स ने फाफ डूप्लेसी को रिलीज कर दिया है। उन्होंने चार सीजन में टीम को लीड किया था। इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को चैंपियंस सनराइजर्स ने रिलीज किया। एमआई केप टाउन ने लंबे समय से टीम में शामिल ट्रेंट बोल्ट, रासी वैन डेर डुसेन और कीरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने शाई होप, जेमी ओवरटन, टाइमल मिल्स और विल स्मीड को रिलीज किया। जोबर्ग सुपर किंग्स और एमआई केप टाउन ऑक्शन में सबसे ज्यादा बिजी होंगी। सुपर किंग्स सात और केप टाउन छह खिलाड़ी ले सकती है। प्रिटोरिया कैपिटल्स के पास पांच स्लॉट खाली हैं जबकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप के पास दो स्थान हैं।
ऑक्शन से पहले सभी का स्क्वॉड
डरबन सुपर जायंट्स (19/19)
विदेशी: जोस बटलर, डेवोन कॉनवे, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, सुनील नरेन, केन विलियमसन
साउथ अफ्रीकी: मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोरजी, डेरिन डुपाविलॉन, साइमन हार्मर, इवान जोन्स, एडेन मार्कराम, काइल सिमंड्स
अंडर-23: क्वेना मफाका, एंडिले सिमेलेन – वाइल्डकार्ड: हेनरिक क्लासेन
प्रिटोरिया कैपिटल्स (14/19)
विदेशी: शेरफेन रदरफोर्ड, फिल सॉल्ट, मैथ्यू शॉर्ट
साउथ अफ्रीकी: कॉनर एस्टरहुइजन, विहान लुब्बे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ब्राइस पार्सन्स, गिदोन पीटर्स, लिजाद विलियम्स, कोडी यूसुफ
अंडर-23: डेवाल्ड ब्रेविस, बयांडा माजोला – वाइल्डकार्ड: आंद्रे रसेल
एमआई केप टाउन (13/19)
विदेशी: विल जैक्स, राशिद खान, निकोलस पूरन
साउथ अफ्रीकी: कॉर्बिन बॉश, रीज़ा हेंड्रिक्स, थॉमस काबर, जॉर्ज लिंडे, डेन पीड्ट, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, टियान वैन वुरेन
अंडर-23: ट्रिस्टन लुस – वाइल्डकार्ड: कगिसो रबाडा
जोबर्ग सुपर किंग्स (12/19)
विदेशी: ल्यूस डू प्लॉय, जेसन होल्डर, अकील होसेन, जेम्स विंस
साउथ अफ्रीकी: मैथ्यू डी विलियर्स, डोनोवन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, डुआन जेनसेन, रिली रोसौ, जैन्को स्मिट, प्रेनेलन सुब्रायन
अंडर-23: जेरेन बाकर – वाइल्डकार्ड:
पार्ल रॉयल्स (19/19)
विदेशी: डेनियल लॉरेंस, गुडाकेश मोटी, अज़मतुल्लाह उमरजई, सिकंदर रजा, थॉमस रेव, आसा ट्राइब, मुजीब उर रहमान
साउथ अफ्रीकी: ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, रुबिन हरमन, कीगन लायन-कैशेट, डेविड मिलर, डेलानो पोटगीटर, काइल वेरेन, हार्डस विलजोएन
अंडर-23: जैकब जोहान्स बैसन, नकोबानी मोकोएना, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस – वाइल्डकार्ड: जो रूट
सनराइजर्स ईस्टर्न केप (17/19)
विदेशी: जेम्स कोल्स, लुईस ग्रेगरी, रिशाद हुसैन, मिशेल मार्श, एडम मिल्ने
साउथ अफ्रीकी: मैथ्यू ब्रीट्जके, क्विंटन डिकॉक, जॉर्डन हरमन, पैट्रिक क्रूगर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्टजे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स, मिशेल वैन ब्यूरेन
अंडर-23: सीजे किंग, जेपी किंग – वाइल्डकार्ड: मार्को जेनसेन