टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे की संभावना अब ’50-50′, जानिए क्यों है इस सीरीज को लेकर इतना पंगा?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी को अभी भी उम्मीद है कि सितंबर में टीम इंडिया व्हाइट-बॉल सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश आ सकती है। बीसीबी को भारत की मेजबानी करने की उम्मीद जरूर है, लेकिन अब मसला 50-50 पर आकर टिक गया है, क्योंकि हाल की घटनाओं ने दौरे को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है। बांग्लादेश और इंडिया के बीच का राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते अच्छे नहीं हैं। ये दौरा वैसे पिछले साल आयोजित होने वाला था, लेकिन उस समय भी दोनों देशों के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे।

द डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों ने बताया कि BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल के हाल के भारत दौरे के दौरान इस सीरीज पर चर्चा हुई थी। अगस्त 2025 में यह सीरीज होनी थी, लेकिन 2024 में सरकार बदलने के बाद इसे टाल दिया गया था। यहां तक कि अगस्त-सितंबर 2026 में इसका आयोजन होने की उम्मीद थी, लेकिन पिछले साल के आखिर और इस साल की शुरुआत में भी ऐसी ही कुछ चीजें हुईं, जिनके कारण ये दौरा टल गया। बांग्लादेश की टीम भारत में टी20 विश्व कप खेलने भी नहीं आई थी।

BCB मीडिया कमेटी के चेयरमैन आसिफ रब्बानी ने द डेली स्टार को बताया, “हमें अभी भी उम्मीद है कि (इंडिया वर्सेस बांग्लादेश) सीरीज खेली जाएगी। हम यह नहीं कह सकते कि यह कन्फर्म हो गई है, लेकिन हम अभी भी कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए पॉजिटिव तरीके से काम कर रहे हैं।” हालांकि, बुधवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मीडिया के साथ लाइव बातचीत पर विदेश मंत्रालय के कड़े शब्दों वाले बयान ने सीरीज को लेकर और अनिश्चितता पैदा कर दी है।

BCB से जुड़े सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि बुधवार के घटनाक्रम से पहले उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर बहुत उम्मीद थी, लेकिन अब उनका मानना ​​है कि चांस “फिफ्टी-फिफ्टी” हो गए हैं। BCB के एक अधिकारी ने कहा, “हम अभी भी पूरी तरह से निराश नहीं हैं, लेकिन बुधवार के बाद स्थिति ने एक अलग मोड़ ले लिया है। BCCI के साथ मीटिंग पहले से पॉजिटिव रही थीं।”

अधिकारी ने दावा किया, “क्रिकेट डिप्लोमेसी में बड़ी भूमिका निभाता है और हमें लगा कि इस मामले में सीरीज का पॉजिटिव रोल होगा, लेकिन कल की स्थिति के बाद, मेरी राय में सीरीज अब फिफ्टी-फिफ्टी है।” आपकी जानकारी के लिए बता दें, साल की शुरुआत में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपना फ्यूचर टूर प्रोग्राम जारी किया था, जिसमें भारत 28 अगस्त को बांग्लादेश आने वाला था और 1 से 6 सितंबर तक 3 मैचों की ODI सीरीज और फिर 9 से 12 सितंबर तक 3 T20I मैच खेले जाने थे। अभी भी ये विंडो बीसीसीआई के कैलेंडर में खाली है।ia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *