सोमवार को 30 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 29 नए पॉजिटिव मिले

सोमवार को जिले से संबंधित 29 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 5 रेवाडी शहर, 4 भूरथल जाट, 3-3 गोकलगढ व जैनाबाद, 2-2 गामडी व काकोडिया, एक–एक केस बुढला, बिटौडी, नयागांव बीकानेर, रालियावास, लुहाना, शाहपुर, खिजुरी, गंगायचा अहीर, कुहारड, जोनावास से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 30 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 8 रेवाडी शहर, 2-2 धारूहेडा, गोलियाकी, कमालपुर, करावरा, नैचाना, तथा एक–एक बावल, डहीना, धारण, जयसिंहपुर, मायण, राजगढ, सुठानी, बिठवाना, गिंदोखर, आसियाकी, गुगोढ व जैनाबाद से संबंधित हैं।जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 134366 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 11072 कोविड–पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 10780 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 66 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 226 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 117714 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 5580 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *