बुधवार को 35 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए, 22 नए मिले

बुधवार को जिले से संबंधित 22 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 12 रेवाडी शहर, 3 उष्मापुर, तथा एक–एक केस भडंग़ी, टांकड़ी, रालियावास, हरचंदपुर, खण्डौडा, सांझरपुर, कापडीवास से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 35 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 10 रेवाडी शहर, 7 धारूहेडा, 2-2 बोहका, धवाना, टांकडी, तथा एक–एक कोसली, बलवाडी, बेरली कलां, कन्हौरी, करावरा, झाबुआ, खरसानकी, खेडा आलमपुर, खेडी, निमोठ, रामपुरा, मोहदीनपुर से संबंधित हैं।जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 136072 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 11117 कोविड–पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 10879 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 66 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 172 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 119747 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 5208 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *