सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुन उनकी भाभी सुधा ने भी तोड़ा दम, परिवार शौक में डूबा

रणघोष न्यूज. दिल्ली | सुशांत सिंह के परिवार के दुख कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। जवान बेटे सुशांत को खोने के बाद उनकी भाभी सुधा ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया। सुशांत के मौत के बाद परिवार पर दुखों का साया मडरा रहा है, इसका दर्द अब तक कम नहीं हुआ था कि एक नया दुखों का पहाड़ उनके परिवार पर टूट गया है।

जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनने के बाद से ही उनकी भाभी सुधा सदमें में थी और उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था। सुधा देवी की पहले से ही तबीयत काफी खराब चल रही थी सुशांत सिंह की मौत की खबर ने उन्हें गहरा सदमा दिया। जिस कारण उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई तथा वह बार-बार बेहोश रही थी। उनकी भाभी यह सदमा सहन नहीं कर पाई और सोमवार को उनका निधन हो गया।

नहीं सहन कर पाई सुशांत सिंह राजूपत के मौत का सदमा

आपको बता दें कि सुधा और उनका परिवार सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहता था। सुशांत सिंह के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही सदमें में थी। मुंबई में जब सोमवार को सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। तब उनकी भाभी सुधा ने दम तोड़ दिया था।

शुरूआत जांच में खुलासा: लंबे समय से डिप्रेशन में थे सुशांत सिंह, जो बनी मौत का कारण

आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री व उनका परिवार गहरें सदमें में है। शुरूआती जांच में पाया गया है कि सुशांत सिंह काफी समय से डिप्रेशन में थे। अभी उनकी मौत के ठोस कारण की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *