सुशांत सिंह सुसाइड: सलमान और करण जौहर सहित आठ लोगो पर केस दर्ज, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

रणघोष न्यूज. मुंबई | बॉलिवुड एक्टर के अचानक सुसाइड कर लेने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री व उनके फैंस सकते में है। वहीं सुशांत सिंह के सुसाइड का मामला दिन पर दिन गर्मता जा रहा है आय दिन इसमें कुछ न कुछ नया होता जा रहा है। कुछ दिन पहले पटना में अवसाद में आकर दो युवकों ने खुद को आग लगा ली थी फिर पटना में हम पार्टी नें करण जौहर व सलमान खान की फिल्मों का बायकॉट करने का मोर्चा खोल लिया वहीं सोशल साइट्स पर जस्टिस फॉर सुशांत सिंह कैंपेन भी शुरू हो गया है तथा ताजा जानकारी के अनुसार अब फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर करण जौहर व सलमान खान सहित आठ लोगों पर पटना के मुजफ्फरपुर में केस दर्ज किया करवाया गया है। इन लोगों पर आरोप लगाया गया है किन इन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को सुसाइड के लिए उकसाया है।

वकील सुधीर झा ने इन आठ लोगों पर कोर्ट में दर्ज कराया केस

मुजफ्फरपुर के एक वकील सुधीर झा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद निर्माता-निर्देशक करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और सलमान खान आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडिवाला सहित आठ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया है। इन आठों के खिलाफ धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत केस फाइल किया गया है।

पोस्टमार्ट रिपोर्ट में भी उनके डिप्रेशड रहने की हुई पुष्टी

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि वह काफी लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहें थे। कई सेलेब्रिटीयों ने इस मामले में खोलकर अपनी राय सोशल साइट्स पर शेयर कर रहे है। कुछ दिन पहले कंगना रनोट ने भी अपना एक वीडियों जारी कर फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है।

पटना के घाट में कि जाएंगी सुशांत सिंह की अस्थी परवाह

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई के बांद्रा में स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया था। उसके बाद उनके पिता उनकी अस्थिया लेकर उनके पैतृक गांव पटना वापस लोट आए है। जहां उनकी अस्थिया विसर्जित की जाएंगी। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यू के बाद से ही पटना में विरोध शुरू हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *