कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सहभार्या किया मतदान

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपनी पत्नी सविता यादव के साथ कृष्ण नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में बनाए गए बूथ पर मतदान किया। इस दौरान श्री यादव ने रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन व सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने नप चेयरमैन के चुनाव सीधे जनता से करवाने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर भ्रष्टाचार पर करारी चोट की है। सरकार के इस निर्णय से चेयरमैन बनने के लिए पार्षदों की होने वाली खरीद–फरोख्त पूरी तरह से समाप्त होगी तथा शहर को स्वच्छ एवं ईमानदार सरकार मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं अनेक बूथों का निरीक्षण करके आए हैं। लोगों में भाजपा प्रत्याशियों के प्रति विशेष उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में नगर परिषद चेयरमैन व सभी पार्षद भाजपा के बनेंगे, वहीं धारुहेड़ा में भी गठबंधन प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *