सावित्रीबाई फूले के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया

गांव कोसली वार्ड न.10 में सावित्रीबाई ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई गई। सावित्रीबाई जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। दयावान संगठन कोसली के प्रधान दयावान  ने कहा कि सावित्रीबाई फूले देश की पहली महिला शिक्षक थी। इनका विवाह मात्र नौ वर्ष की आयु में ज्योतिराव फूल के साथ हो गया था। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जिया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की आदि कवियत्री के रूप में भी जाना जाता था। इस अवसर पर कृष्ण, प्रवेश,रामपाल प्रजापत,विकाश यादव, नीरज ,राजीव, हरकेश प्रजापत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *