आज से शुरू होगा मंडल स्तर का प्रशिक्षण शिविर : यशवंत भारद्वाज, जिला महामंत्री

मंडल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचेंगे प्रदेश के पदाधिकारी : जिला महामंत्री


भाजपा जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज ने बताया कि रेवाड़ी, बावल,गढ़ीबोलनी व खोल मंडल पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 2 दिवसीय मंडल प्रशिक्षण होंगे, जिनके लिए प्रदेश ने मंडल व जिलास्तर पर अनुभवी व युवाओं को जिम्मेदारी दी है।  नए, अपेक्षित कार्यकर्ताओ, बूथ–शक्ति केंद्र–मंडल पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास, विकास, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत, हमारी विचारधारा, कार्यपद्धति, सोशल मीडिया का उपयोग, व्यक्तित्व विकास, हमारा विचार परिवार व प्रदेश के भाजपा की भूमिका पर जानकारी दी जाएगी, जिसमें कार्यकर्ता वैचारिक दृढ़ता से रूबरू हो सकेंगे। हर सत्र के अंत में जिज्ञासा प्रश्नोत्तर होंगे। जिला महामंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। संगठन की रीति नीति को जानने का अवसर भी मिलता है। इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी समेत प्रदेश के बड़े बड़े पदाधिकारियो के आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *