मोदी सरकार का मिशन आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है: अरविंद यादव

रणघोष अपडेट. गुरुग्राम

शनिवार को गुरुग्राम में अखिल भारतीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के तहत नवीन मंडल के प्रशिक्षण शिविर में आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर सत्र हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के तोर पर हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव ने संबोधित किया। अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा पार्टी मूल रूप से पांच सिद्धांतों पर कार्य करती है। जो जनसंपर्क प्रवाह, जन संग्रह, जन प्रशिक्षण, जन संस्कार एवं जन कल्याण है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण मिशन पर कार्य कर रहे हैं।

भाजपा  एक विचारधारा है,जो राष्ट्रीय विकास, संगठन, चरित्र निर्माण व समाज के प्रति अपने दायित्व को लेकर राजनीति के क्षेत्र में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सेवा भावना तथा राष्ट्र का विकास किसी भी राजनैतिक दल का मुख्य एजेंडा होना चाहिए, जिस पर केवल भाजपा ही खरी उतरती है। उन्होंने  पं. दीनदयाल उपाध्याय की परिकल्पना एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्व समाज सर्वांगीर्ण विकास के उद्देश्यों के अनुरुप कार्य करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *