युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

खोल में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती


स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा चेतना संगठन कुंड की तरफ से राष्ट्रीय युवा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गांव के सरपंच रामपाल सिंह चौहान संगठन अध्यक्ष नरेश भारद्वाज सीहा द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद युवाओं के बीच एक युवा जनक्रांति दौड़ का आयोजन भी किया गया। संगठन अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक थे। उन्होंने कहा था कि अगर युवा जितना सशक्तस्वस्थ होगा, राष्ट्र उतना ही मजबूत होगा। कार्यक्रम में सामाजिक खेलों में विशेष रुचि के साथ सहयोग करने वाले सरपंच रामपाल चौहान कोच आजाद सिंह को सम्मानित किया गया। संगठन से जुड़े प्रवीण कुमार धवाना, जसबीर यादव मंदोला, दुष्यंत चौहान खोल, देवेंद्र चौहान, बिल्लु फौजी कर्मबीर आदि ने युवाओं स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि वे स्वामी विवेकानंद के बताए गए आदर्शों पर चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *