स्वामी विवेकानंद को अपना रोल मॉडल बनाए युवा, यही असली पहचान होगी

MLA Kosli-1 (1)

विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन श्यामनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रहे। उन्होंने ट्रस्ट कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रस्ट वास्तव में ही स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दिए गए नर सेवानारायण सेवा के मार्ग पर चल रहा है।  कोरोना आपदा के समय ट्रस्ट द्वारा संचालित ग्रामीण मजदूरों के प्रस्थान एवं भोजन व्यवस्था की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं का रोल मॉडल बताते हुए छात्रों से आग्रह किया कि वह स्वामी जी के विषय में  पढ़ें और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान एवं विचारों से अपने जीवन का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जिस प्रकार सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के खिलाफ बिगुल बजाया, उसी प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश को विसंगतियों से मुक्त बनाकर पुन: विश्व गुरु बनाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपने जीवन में धारण करें तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे। विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री मुकेश खामकर ने ट्रस्ट द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व में हिंदू धर्म का प्रचारप्रसार किया। संपूर्ण विश्व में हिंदू धर्म के विषय में फैली कई भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि यदि हम भारत को पुन: विश्व गुरु के रूप में देखना चाहते हैं तो युवा वर्ग को इस हेतु प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में जिला स्तरीय  व्यक्तित्व  स्पर्था  का आयोजन किया गया। इसमें रेवाड़ी जिले के 20 विद्यालयों से दोदो बच्चों ने भाषण दिया। सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं स्वामी विवेकानंद जी का चित्र, स्कूल बैग और प्रमाण पत्र दिया गया। विजेताओं को साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में रामअवतार खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश का सहयोग एवं मार्गदर्शन सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया और लोगों को कैंसर के बारे में डॉक्टर मनीष भूषण पांडे द्वारा बताया गया। शिविर में रक्तचाप तथा मधुमेह की जांच की गई और चिकित्सीय सलाह दी गई। शिविर में डॉक्टर गौरव यादव, डॉक्टर रचना यादव, डॉक्टर विक्रम यादव, डॉ.. गौरव यादव द्वारा सहयोग दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद हरी द्वारा किया गया। संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र, अध्यक्ष डा. मनीष पांडे, सचिव डा. नीरज  आजाद यादव एवं कोषाध्यक्ष डॉ.. मनोज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *