सुबे सिंह बने हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन कनीना के प्रधान

राजकीय प्राथमिक पाठशाला पड़तल में हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन रजिo 2197 के  महेन्द्रगढ जिले के ब्लॉक कनीना कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें जिला प्रधान सुबे सिंह तथा जिला महासचिव कृष्ण कुमार नगंली के नेतृत्व में महेन्द्रगढ ब्लाक  प्रधान देवेन्द्र बैरावास एवं ऑडिटर नरेश कुमार  बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। कनीना खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें  रामकिशन यादव गोमला को प्रधान , मुकेश कुमार को उप प्रधान,इसी कड़ी में  अजय कुमार को सचिव, बाल कुमार को सह सचिव, राजेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष तथा राजेश कुमार  को प्रेस सचिव/ आडिटरर चुने गए।नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला प्रधान सुबे सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर राजेश अध्यक्ष, रामचन्द्र उपाध्यक्ष व सुनील सरेली सचिव नाoचौधरी ,बजरंग लाल एचटी ऑडिटर नारनौल , आरपी शर्मा उपाध्यक्ष व धर्मेन्द्र सचिव महेंद्रगढ़,पूर्व खंड प्रधान नरेन्द्र बारेठ,दीपक बालवान एसकेएस,हंसराज,राजू सिंह झूक,अजित,राजकुमार,धर्मबीर दुबलाना,अभयसिंह,अशोक,विनोद भारद्वाज  नरेंद्र सिंह  रामनिवास, सत्येंद्र , रामनरेश, राजेन्द्र,विनोद ,देवेन्द्र चेलावास,राजेश समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *