भूपसिंह भारती को मिला कबीरदास सम्मान

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

राष्ट्रीय संस्था मेरी चौपाल द्वारा  दोहा लेखन गायन प्रतियोगिता का पिछले सप्ताह ऑनलाइन आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 28 साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। गांव खालेटा के साहित्यकार भूपसिंह भारती ने भी विभिन्न विषयों पर अपने दोहे लिखकर वाचन कर अपना ऑडियो संस्था के पास भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रश्मि मानसिंघानी मस्कट, ओमान से थी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीलदत्त मिश्रा फिल्म निर्देशक अभिनेता छत्तीसगढ़ ने की। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अनिल अनुराग,अमेठी ने किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शैली ने बताया कि दोहा लेखन को बढ़ावा देने साहित्य के प्रति लोगों में रुचि पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोहा लेखन गायन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय संस्था मेरी चौपाल ने सर्वश्रेष्ठ रहे देशभर के 12 दोहाकारों को कबीरदास सम्मान से सम्मानित किया। साहित्यकार भूप सिंह भारती, डॉ. शरद नारायण खरे, डॉ संध्या श्रीवास्तव, आलोक यादव, सविता मिश्रा, नीलम व्यास, केवरा यदु मीरा, सागर बंधु, ओम प्रकाश खरे, राम चन्द्र सरस जी, भारत भूषण वर्मा,अनिल कुमार यादव अनुराग कमल कालु दहिया को कबीरदास सम्मान प्रदान किया गया। शेष प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साहित्यकार भूपसिंह भारती ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से साहित्य का संवर्धन हिंदी भाषा का प्रचार, प्रसार पोषण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *