केंद्रीय सर्तकता आयोग द्वारा द्वारा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सर्तक भारत, समृद्ध भारत सप्ताह अभियान के तहत शहर के आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ली। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का पूरा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या एनसीसी कमांडर डॉ. पिंकी शर्मा, डॉ. बबीता यादव, चेतन मुदगल समेत अनेक स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।