हिंदुस्तान को खड़ा करना है तो लड़ाई बिहार से लड़नी होगी: कप्तान

बिहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव कांग्रेस व राजद दोनों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। दरभंगा में पंहूचे राहुल गांधी की चुनावी रैली में कैप्टेन अजय सिंह यादव ने मंच साझा किया । रैली को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि अब रावण के पुतले की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के पुतले जलाए जा रहे हैं। हम झूठ बोलने में मोदी की बराबरी नहीं कर सकते। कुछ साल पहले पीएम यहां आए थे। तब कहा था कि ये गन्ने का इलाका है, यहां चीनी मिल चालू करूंगा। अगली बार आऊंगा तो आपके साथ यहां की चीनी चाय में मिलाकर पिऊंगा। ये हिंदुस्तान की सच्चाई है। जो तीन कानून मोदी लाए हैं, जिसका पहला पायलट प्रोजेक्ट बिहार में किया गया था, ये तीन कानून आपके खेतों पर आक्रमण हैं। बिहार में 2006 में मंडी सिस्टम, न्यूनतम समर्थन मूल्य को नष्ट किया गया। किसान समझता है कि उसे अपने माल के लिए सही दाम नहीं मिल सकता। इसलिए इन सबको अपने प्यारे प्रदेश को छोडऩा पड़ा। श्री यादव ने कहा कि बिहार की शक्ति को समझिए। जब महात्मा गांधी दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति से लडऩे जा रहे थे। इंग्लैंड उस समय का सबसे पावरफुल देश था। गांधीजी हरियाणा नहीं गए, यूपी नहीं गए। वो बिहार के चंपारण गए। हम देश चलाना जानते हैं। हम युवाओं को रोजगार देना जानते हैं। मगर हममें एक कमी है कि हम झूठ बोलना नहीं जानते। हम झूठ बोलने में उनका मुकाबला नहीं कर सकते। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *