पेट्रोल 100 के पार, डीजल के दाम में भी लगी आग

राजस्थान के श्रीगंगानगर में साधारण पेट्रोल जहां सौ रुपये प्रति लीटर से 1 रुपये 63 पैसा दूर है, वहीं यहां एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। जबकि डीजल की बात करें तो 90.05 रुपये लीटर बिक रहा है। बता दें सरकारी तेल कंपनियों लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाएं हैं। बुधवार को डीजल के रेट में 25 से 30 पैसे और पेट्रोल के दाम में 27 से 29 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। आज यानी गुरुवार को डीजल की कीमत में 30 से 31 पैसे और पेट्रोल में 24 से 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वहीं राज्यसभा में तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार तेल कीमतों में राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क घटाने पर विचार नहीं कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले एक साल में पहली बार 61 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है।

11 फरवरी को देश के प्रमुख शहरों में इस भाव पर बिक रहा तेल

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर98.3790.05
इंदौर95.8686.21
मुंबई94.3684.94
जयपुर94.2586.27
बेंगलुरु90.7882.72
पटना90.2783.22
चेन्नई90.1883.18
कोलकाता89.1681.61
दिल्ली87.8578.03
नोएडा86.8378.45
लखनऊ86.7778.39
रांची85.9982.53
चंडीगढ़84.5577.74

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर है। दिल्ली में आज पेट्रोल 87.85 और डीजल 78.03 रुपये लीटर बिक रहा है। इस साल अभी तक पेट्रोल की कीमतों में 3.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *