किसानों को आंदोलनजीवी और परजीवी बोलने के लिए प्रधानमंत्री मांगे माफी : कैप्टेन अजय सिंह यादव

17 फरवरी को कांग्रेस पार्टी निकालेगी तिरंगा यात्रा


कृषि के तीन काले कानूनों के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के हर ब्लॉक में विरोध सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसी कडी में शनिवार को  बावल ब्लॉक में पूर्व मंत्री एम एल रंगा द्वारा बावल के अंबेडकर पार्क में किसान मजदूर सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ने शिरकत करते हुए कहा कि जिन आंदोलन करने वाले किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंदोलनजीवी और परजीवी न जाने क्या क्या अपशब्द बोल रहे हैं। वे किसान ही पूरे देश का पेट भरते हैं और इन्हीं किसानों के बेटे दिन-रात देश की सीमाओं पर रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वालों को ऐसा बोलकर प्रधानमंत्री मोदी जी ने महात्मा गांधी जी, सरदार पटेल जी, लाला लाजपत राय इत्यादि का अपमान किया है। क्योंकि इन सभी ने देश की आजादी के लिए आंदोलन किए थे। स्वयं भाजपा के श्यामा मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और वीर शावरकर का भी अपमान किया है। ऐसा बोलकर प्रधानमंत्री ने देश के सभी किसानों का अपमान किया है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी जी को देश के किसानों से माफी मांगनी चाहिए। इन कृषि के काले कानूनों को भाजपा सरकार को वापिस लेना ही होगा। अंत में जितेगा किसान, जीतेगा देश और हारेगाअहंकार। कैप्टेन ने कहा कि आरएसएस की शाखाओं पर तो आज तक तिरंगा झंडा नही फहराया जाता। इनका तो ध्वज भी दूसरा है। अपनी शाखाओं में ये लोग भगवा झंडा फहराते हैं। भाजपा वालों को नही पता कि तिरंगे का सम्मान कैसे होता है। इसी कडी में कांग्रेस पार्टी आगामी 17 फरवरी बुधवार को रेवाडी में तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह तिरंगा यात्रा प्रात 10 बजे अग्रसेन चौक से शुरू होगी। इसलिए तिरंगे के सम्मान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस तिरंगा यात्रा में शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *